उत्तरकाशी- पश्चिम एशिया संघर्ष का पर्वतारोहण व ट्रैकिंग व्यवसाय पर असर, विदेशी समूहों ने पुरानी बुकिंग रोकी

Spread the love

 

त एक माह से चल रहे अमेरिका-ईरान के युद्ध का असर पर्वतारोहण और ट्रेकिंग व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। ट्रेकिंग व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि मार्च माह तक विदेशी ग्रुपों की सबसे अधिक बुकिंग आती है लेकिन इस वर्ष अभी तक कोई बुकिंग नहीं आई है। जो पुरानी बुकिंग थी, उन्हें भी होल्ड पर रखा गया है।

गढ़वाल माउंटेनियरिंग ट्रेकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने बताया कि मार्च माह तक पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए सबसे अधिक बुकिंग विदेशी लोगों की आती थी। इसमें सबसे अधिक इस्राइल, अमेरिका, यूके और यूरोपियन देशों से लोग पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए आते हैं लेकिन अभी तक इन देशों से किसी प्रकार की जानकारी के लिए भी संपर्क नहीं किया गया है।

राणा ने कहा कि विदेशी पर्वतारोहियों के आने के बाद देश के विभिन्न प्रदेशों से भी पर्वतारोही और ट्रैकर्स अच्छी संख्या में आते हैं। साथ ही प्रति वर्ष जनपद में करीब दस हजार से अधिक विदेशी पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।

इस वर्ष प्रशासन की ओर से भी एक अप्रैल से पर्वतारोहण खोलने का आश्वासन दिया गया था। इससे उम्मीद थी कि इस वर्ष ट्रैकिंग में अच्छा व्यवसाय चलेगा लेकिन वैश्विक युद्ध के खतरे ने इस व्यवसाय पर संकट खड़ा कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- फोन पर विवाद के चलते, बीवी मायके गई तो शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया, इलाज के दौरान मौत
  • Related Posts

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love

    देहरादून- एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून-बंगलुरू के बीच शाम की उड़ान, जानें शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveविमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बंगलूरू के बीच बुधवार से अपनी शाम की उड़ान को शुरू किया गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक अप्रैल से 15 अप्रैल…


    Spread the love