उत्तरकाशी आपदा-  लगातार 3 नालों में फटे बादल, हर्षिल हेलिपैड भी मलबे में दबा, आर्मी कैंप में भी पानी घुसा

Spread the love

त्तरकाशी की हर्षिल घाटी में मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल में तीन स्थानों पर बादल फटने के कारण दहशत का माहौल है। पहले धराली में खीर गंगा में बादल फटने से आए मलबे और पानी के सैलाब ने जनजीवन को तबाह कर दिया। उसके बाद तेलगाड का जलस्तर बढ़ने और मलबा आने से हर्षिल हेलिपैड मलबे में दब गया। सेना कैंप में भी पानी घुस गया।

दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर धराली में खीरगंगा ने मचा दी। उससे करीब आधे घंटे बाद हर्षिल के समीप तेलगाड में बादल फटने के कारण मलबा और पानी बहुत तेज वेग में बहकर आ गया। इस कारण गंगोत्री हाईवे हर्षिल और धराली दोनों स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

Uttarkashi Cloudburst in three consecutive drains, Harsil helipad and Army camp buried in debris

 

वहीं बहुत अधिक मात्रा में मलबा आने से हर्षिल हेलिपैड पर करीब पांच से छह फीट मलबा भर गया है। दृूसरी ओर आर्मी कैंप में भी पानी और मलबा घुसने से संपत्ति का नुकसान हुआ है।

इसके कुछ देर बाद सुक्की के समीप अवाना बुग्याल से आने वाले नाला भी उफना गया। इसके साथ ही पहाड़ी से भूस्खलन होने से भागीरथी नदी में तीन नदियों से एक साथ मलबा और पानी अधिक मात्रा में आने पर झील जैसी स्थिति बन गई है।

 

Uttarkashi Cloudburst in three consecutive drains, Harsil helipad and Army camp buried in debris

इसको देखते हुए प्रशासन ने जनपद के नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मचारी वाहनों से पूरे क्षेत्र में अलर्ट रहने का कह रहे हैं।

 

वहीं, जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने व पुलिस प्रशासन को लोगों को सचेत करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  अल्मोड़ा- कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में PNB के कैशियर की मौके पर ही मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love