उत्तरकाशी आपदा- कुदरत का कहर: सैलाब के बीच जान बचाता दिखा एक शख्स, लोग बोले-भाग भाई भाग..और फिर..

उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई और तबाही मच गई। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स सैलाब के बीच जान बचाकर भागता हुआ दिख रहा है। वहीं, उसे देखकर लोग भी ‘भाग भाई भाग’ कर रहे, लेकिन वह मलबे में दब गया।

बता दें कि खीरगंगा में आगई बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

मंगलवार को हर्षिल घाटी में कुछ घंटों के अंतराल में तीन स्थानों पर बादल फटने के कारण वहां पर दहशत का माहौल बन गया। पहले धराली में खीर गंगा में बादल फटने के कारण आए मलबे और पानी के सैलाब ने जन-जीवन तबाह कर दिया।

 

उसके बाद तेलगाड का जलस्तर बढ़ने और मलबा आने के कारण हर्षिल हेलीपैड मलबे में दब गया। वहीं सेना कैंप में पानी घुसा। बादल फटने के बाद खीरगंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण उसमें मलबा सैलाब की तरह बह कर आया।

 

इस मंजर को देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई होटलों सहित रिसॉर्ट और दुकानें और भवन सहित कई लोग मलबे में दब गए। वहीं इस दौरान धराली का प्रसिद्ध कल्प केदार मंदिर भी पूरी तरह मलबे में बह गया।
Uttarkashi Cloudburst Youth Video Viral was seen saving his life amidst And Flood in Kheerganga
प्रशासन की अगर जनपद के निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सायरन के माध्यम से भी लोगों को सजग रहने के लिए कहा है। वहीं पुलिस और आपदा प्रबंधन की ओर से वाहनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अलर्ट रहने का कह रहे हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…