उत्तराखंड Weather- प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Spread the love

 

त्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि प्रदेश के तीन हजार से अधिक ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

सोमवार के मौसम की बात करें तो दिन में बादलों के पीछे सूर्य की आंख मिचौली देखने को मिली। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 26.8 डिग्री रहा।

जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 12.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा। जबकि 25 से 26 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  देवप्रयाग- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौत
  • Related Posts

    हरिद्वार- GST का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में जीएसटी का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार निवासी…


    Spread the love

    डिप्टी CM बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश…


    Spread the love