उत्तराखंड मौसम: मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, तापमान में पांच से छह डिग्री का इजाफा

Spread the love

त्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह है कि मार्च की शुरुआत में ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। बीते दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो कभी भी मार्च के पहले सप्ताह में 30 डिग्री तापमान नहीं पहुंचा। ऐसे में आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आठ और नौ मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम के बदलने की संभावना है।

लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। आंकड़ों पर नजर डाले मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.5 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 12.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


 

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। पर्वतीय इलाकों का पारा भी सामान्य से ऊपर रहा। मुक्तेश्वर का सामान्य तापमान तो सात डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री तक पहुंच गया। मार्च की शुरुआत में तापमान के इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तेवर दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिक इसकी मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न को मानते हैं।

 

पोस्ट मानसून की बारिश ने भी किया मायूस
इस साल भले मानसून की बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया और प्रदेश के कई हिस्सों में आपदा भी आई। लेकिन पोस्ट मानसून की बारिश में आई गिरावट तापमान में बढ़ोतरी का एक मुख्य कारण है। मूल रूप से उत्तराखंड निवासी मिजोरम विवि के प्रोफेसर विश्वंभर प्रसाद सती ने बताया कि उत्तराखंड में इस साल पोस्ट मानसून की बारिश न के बराबर हुई है। जिसकी वजह से फरवरी के अंत से ही सामान्य तापमान में इतना अंतर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी यह तापमान और बढ़ेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों में भी गर्मी परेशान करेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: जमरानी के इंजीनियर भी हड़ताल पर गए, जल्द निर्णय न निकला तो ...

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love