उत्तराखंड मौसम: राहत भरी खबर..सप्ताह भर तक जारी रहा मूसलाधार बारिश का सिलसिला, आज से धीमा पड़ेगा मानसून

Spread the love

 

 

त्तराखंड में करीब सप्ताह भर तक हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला आज (सोमवार) से धीमे पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून के धीमे पड़ने से बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर और मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 अगस्त को पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश में मानसून ट्रफ लाइन का असर कम होने लगा है। इसके चलते प्रदेश में मानसून के धीमे पड़ने से बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

 

दिन में मौसम खुला तो मिली राहत

बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला रविवार दोपहर थमा तो लोगों ने राहत महसूस की। दून में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। जबकि कीचड़ और सड़कों के गड्ढों ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की समस्या को दोगुना कर दिया। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुला और धूप खिली तो लोगों को बड़ी राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

 

जबकि रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आज (सोमवार) आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love