Uttarakhand Weather: भारी बारिश का यलो अलर्ट, बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान, जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

Spread the love

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इसमें दो सितंबर तक मौसम विभाग के भारी बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

इसके साथ ही बाढ़ की चेतावनी को लेकर अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। इसमें मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।

 

नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा

बारिश के कारण नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से ऊपर है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

इस पत्र में केंद्रीय जल आयोग हिमलायी गंगा मंडल के दैनिक जल स्तर और पूर्वानुमान का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि सौंग व गंगा नदी देहरादून, अलकनंदा- श्रीनगर व रुद्रप्रयाग, कोसी नदी का बेतालघाट में जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रहा है। रामगंगा, गौरी गंगा का बंगापानी, धौलीगंगा का कंज्योति जिला पिथौरागढ़ में जल स्तर चेतावनी स्तर पर ऊपर पहुंचा हुआ है।

 

सरयू नदी (जिला पिथौरागढ़), अगलार नदी (जिला टिहरी गढ़वाल), अलकनंदा, भागीरथी व गंगा जिला पौड़ी व टिहरी- गढ़वाल, अलकनंदा व मंदाकिनी जिला रुद्रप्रयाग में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में सावधानियां बरतना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  हरिद्वार- गंगा स्नान के दौरान गाजियाबाद के 2 दोस्त तेज बहाव में बहे, दोनों शव बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love