Uttarakhand Vidhanshabha Election 2022 –
लालकुआं : विधानसभा के अंतिम छोर खत्तों में पहुंच कर किया कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने जनसंपर्क कहा – मैं वोट की राजनीति नहीं करता ।

उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर हंसपुर खत्ते में पहुंचकर चुनावी सभा कर जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह खत्तों में रहने वालों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि सुविधाएं जुटाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता हो या हंसपुरखत्ता सभी खत्तों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। रावत ने दो टूक कहा कि वह वोट की राजनीति के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करने पर विश्वास करते हैं। पहली बार किसी बड़े नेता को अपने बीच देख कर हंसपुर खत्ते के लोग बेहद खुश नजर आए।
यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हंसपुर खत्ते, रेलाखत्ता, जौलासाल खत्ते, टेड़ाघाट खत्ता, कलेगा खत्ता तथा तपस्या नाला खत्ता के लोगों ने रावत का जोरदार स्वागत किया।  रावत ने कहा कि जितना जरूरी उनके लिए जनता का वोट है उतना ही जरूरी उनकी समस्याओं का हल करना भी है। उन्होंने कहा खत्तों में आज भी लोग 19वीं सदी जैसा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम खत्तों के लिए अलग से एंबुलेंस सुविधा, सोलर लाइट और शौचालय बनाएंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…