उत्तराखंड : इस बार 3 मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, महाशिवरात्रि के दिन तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि।।

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल तीन मई से शुरू होगी। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं, एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मई तय हो चुकी है।
वर्तमान में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें 14 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम बदरी केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवासों में पूजा-अर्चना चल रही है।
आगामी मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुल रहे हैं। जबकि तीन मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

और पढ़े  डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…