Uttarakhand vidhanshabha Assembly Elections 2022 : राज्य में आज पता चलेगा कितने महारथी हैं मैदान लडने वाले, आज नाम वापसी का आखिरी दिन ।

Spread the love

उत्तराखंड के चुनाव में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए जाने के बाद सोमवार को नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि 70 विधानसभा सीटों पर कितने उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।
निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रदेशभर में आए 750 नामांकनों में से 23 रद्द कर दिए गए हैं। इनमें टिहरी में एक, देहरादून में तीन, हरिद्वार में चार, पौड़ी गढ़वाल में पांच, पिथौरागढ़ में एक, बागेश्वर में तीन, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में एक और ऊधमसिंह नगर में चार नामांकन शामिल हैं। 727 नामांकन वैध पाए गए हैं।
निर्वाचन विभाग की ओर से सोमवार को इन सभी को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि इस बार उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे। 

2017 के चुनाव की बात करें तो उसमें 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें 573 पुरुष, 62 महिलाएं और दो थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल थे। प्रति विधानसभा औसतन नौ प्रत्याशी पिछले चुनाव में मैदान में उतरे थे, लेकिन इस बार के आंकड़ों के हिसाब से प्रति विधानसभा यह औसत बढ़ने का अनुमान है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: Cylinder Shortage- व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर सुशीला तिवारी अस्पताल की कैंटीन हुई बंद, लकड़ी पर बन रहा भोजन
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *