उत्तराखंड:उत्तराखंड निकला हर घर नल से जल पहुंचाने में झारखंड और यूपी से आगे,जारी हुए आंकड़े।

Spread the love

उत्तराखंड:उत्तराखंड निकला हर घर नल से जल पहुंचाने में झारखंड और यूपी से आगे,जारी हुए आंकड़े।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के मामले में उत्तराखंड की रैंकिंग, यूपी और झारखंड से भी ऊपर है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन सर्वेक्षण के दिसंबर के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें अब प्रदेश का एक भी जिला 50 प्रतिशत से नीचे नहीं रहा है।जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की थी। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीसरे महीने सुधरा है। इस बार उत्तराखंड जहां 50 से 75 प्रतिशत श्रेणी में आठवीं रैंक पर है तो उत्तर प्रदेश 25 से 50 प्रतिशत श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।

झारखंड इस श्रेणी में पांचवें स्थान पर है। हालांकि शीर्ष पर हरियाणा काबिज है। वहीं, जिलों के हिसाब से देखें तो अब प्रदेश के सभी जिले 50 प्रतिशत से ऊपर की श्रेणियों में आ चुके हैं। सात जिले ऐसे हैं जो कि 50 से 75 प्रतिशत की श्रेणी में हैं जबकि छह जिले 75 से 100 प्रतिशत की श्रेणी में हैं।

पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह का कहना है कि निश्चित तौर पर उत्तराखंड की रैंकिंग में बड़ा सुधार अच्छा संकेत है। मिशन के कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है।


Spread the love
और पढ़े  सुरकंडा देवी रोपवे: 30 मार्च से पांच अप्रैल तक सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन रहेगा बंद, डेढ़ किमीं की पैदल चढ़ाई
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *