उत्तराखंड: अप्रैल में हो सकती है यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा, पेपर लीक आरोपों की CBI कर रही है जांच

Spread the love

 

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल में हो सकती है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही आयोग परीक्षा की तिथि पर फैसला लेगा। यूकेएसएसएससी ने पिछले साल 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा में हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक का प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों ने आंदोलन किया था। छात्रों की मांग के तहत सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। उधर, पेपर लीक प्रकरण में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा 11 अक्तूबर को रद्द कर दी थी।

 

आयोग ने परीक्षा रद्द करते समय तीन माह के भीतर दोबारा इसके आयोजन की घोषणा भी की थी लेकिन सीबीआई जांच की वजह से यह वादा पूरा न हो सका। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। अब आयोग ने अप्रैल महीने में यह परीक्षा कराने की कवायद शुरू की है।

इसके तहत प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों का चिह्निकरण किया जा रहा है। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि अभी आयोग इस संबंध में बैठक करेगा और जल्द ही परीक्षा तिथि तय करेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजन को लेकर सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे। उधर, पेपर लीक प्रकरण में अभी सीबीआई की जांच गतिमान है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: STF ने 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर को अंबाला से दबोचा, कई राज्यों में दर्ज हैं केस
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love