एसटीएफ की ओर से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पर अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।
एसटीएफ की ओर से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पर अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।
इसके बाद उसने एक निवेश ग्रुप से जोड़ा। उनसे कई बार में थोड़ी-थोड़ी धनराशि निवेश करवाई गई। इसके बाद डैसबोर्ड में बड़ा लाभ दर्शाया गया था। इससे उन्हें यकीन हो गया कि यह विश्वसनीय कंपनी है। इसके बाद उन्होंने कई बार 1.17 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने लाभ के पैसे निकालने के लिए आवेदन किया तो कमीशन के नाम पर 72 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
इसके बाद उन्हाेंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया था। पीड़ित के बैंक खातों से जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा आरोपी को लगातार ट्रैस किया जा रहा था। आरोपी को बुधवार को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार गया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बलजीत सिंह बताया है। वह मूल रूप से हरियाणा के गोविंदगढ़ का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

