उत्तराखंड / ऊधमसिंह नगर: 14 साल के बेटे को नशेड़ी पिता ने रॉड से मार डाला, गड्ढे में शव दफनाते समय चाची ने देखा

उत्तराखंड / ऊधमसिंह नगर: 14 साल के बेटे को नशेड़ी पिता ने रॉड से मार डाला, गड्ढे में शव दफनाते समय चाची ने देखा

सुल्तानपुर पट्टी में नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने 14 वर्षीय बेटे की जान ले ली। वह घर में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगा रहा था तभी पड़ोस में रहने वाली बच्चे की चाची ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।

बृहस्पतिवार शाम प्रेमशंकर शराब पीकर घर आया तो 14 वर्षीय बेटे विवेक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से विवेक के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमशंकर बच्चे को घर के आंगन में दफनाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदने लगा। रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाली विवेक की चाची आशा ने गड्ढा खोदने की आवाज सुनी। आशा ने आकर पूछा क्या कर रहे हो। प्रेमशंकर चीखते हुए बोला मैंने अपना बेटा मार दिया, तुझे क्या मतलब। इस पर रोते हुए आशा देवी ने पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस बल पहुंचे और प्रेमशंकर को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ अन्न राम आर्य भी मौके पर पहुंचे।

हत्यारोपी पिता प्रेम शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त की गई लोहे को रॉड बरामद कर लिया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: गैरसैंण की पेयजल समस्या दूर करने को रामगंगा पर बनेगा बांध, 122.69 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

-अन्नराम आर्य, सीओ बाजपुर

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…