उत्तराखंड- आज विजयदशमी पर घोषित हुई चार धामों के कपाट बंद होने की तिथि

Spread the love


चारधाम
यात्रा इस समय चरम पर है। वहीं, चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3:35 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद होंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्तूबर को अन्न कूट पर्व पर शीतकाल के लिए 12ः01 मिनट पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्तूबर को भाई दूज के पावन पर्व पर 12 बजकर 09 मिनट पर सर्व सिद्धि योग, और अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे। उधर केदारनाथ धाम के कपाट भी भाई दूज के पावन पर्व पर 27 अक्तूबर को बंद कर दिए जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भैया दूज पर्व की तिथि 26 अक्टूबर शाम से शुरू होकर 27 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे तक है इसलिए धामों के कपाट 27 अक्तूबर को ही बंद किए जाएंगे।

बढ़ रही तीर्थयात्रियों की संख्या

इस बार 3 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई और बदरीनाथ के आठ मई को खुले थे। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हुई। कपाट खुलने के दिन ही केदारनाथ धाम में 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे इंतजाम भी कम पड़े गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय की थी। ऋषिकेश, हरिद्वार में पंजीकरण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मानसून के कारण चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई, लेकिन अब मानसून सीजन खत्म होने के बाद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

और पढ़े  देहरादून- मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में किया कन्या पूजन, की खुशहाली की कामना

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *