उत्तराखंड – दीपक बुझ गया…जब देश प्रदेश में फहराया जा रहा था तिरंगा,तब तिरंगे में लिपटकर आया उत्तराखंड का लाल

उत्तराखंड – दीपक बुझ गया दीपक…जब देश प्रदेश में फहराया जा रहा था तिरंगा,तब तिरंगे में लिपटकर आया उत्तराखंड का लाल

एक तरफ जब देश प्रदेश में तिरंगा फहराया गया तो वहीं दूसरी एक बेटा तिरंगा में लिपट कर आया। स्वतंत्रता दिवस के दिन देहरादून एयरपोर्ट पर कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया। देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश व प्रदेश बलिदानियों के परिजनों के साथ खड़ा है। इस बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन दीपक सिंह (25) पुत्र महेश सिंह निवासी कुआंवाला, देहरादून स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के जंगलों में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। जिनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से जम्मू से दोपहर करीब एक बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लाया गया। बलिदानी को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधायक और बलिदानी के पिता महेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद कैप्टन दीपक सिंह के पार्थिव शरीर को सेना के ट्रक द्वारा देहरादून ले जाया गया।

और पढ़े  हरिद्वार: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…