उत्तराखंड:टिहरी नरेंद्रनगर में हुआ हादसा कार खाई में गिरी, तीन लोगों की हुई मौत।

Spread the love

उत्तराखंड:टिहरी नरेंद्रनगर में हुआ हादसा कार खाई में गिरी, तीन लोगों की हुई मौत।

राज्य के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल- कखील मोटर मार्ग पर शादी का कार्ड बांटने जा रहे लोगों की कार सल्डोगी के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार चमोली ने बताया कि मंगलवार सुबह कार चालक पोस्टमैन कुंवर सिंह रावत निवासी ग्राम आगर अन्य दो लोगों के साथ बेटे की शादी के कार्ड बांटने द्यूली गांव जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही करीब 11:30 बजे ग्राम सल्डोगी के पास उनकी कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर आगराखाल पुलिस और ढ़ालवाला से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
राहत एवं बचाव के लिए टीम खाई में उतरी लेकिन तब तक कार चालक कुंवर सिंह रावत (57) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम आगर, पूर्व प्रधान दीवान सिंह नेगी (52) पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम जंगलेथ फकोट और सतीश सिंह रमोला (32) पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कसमोली की मौके पर ही मौत हो गई थी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: ट्रेन पटरी से उतरने के मामले में शंटिंग मास्टर के खिलाफ चार्जशीट
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *