मोटाहल्दू:- खनन कारोबारियों ने फूंका रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का पुतला

मोटाहल्दू:- खनन कारोबारियों ने फूंका रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का पुतला

नैनीताल-

आज गौला खनन संघर्ष समिति का 38वे दिन का धरना जारी रहा। आज धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने अपना समर्थन दिया और पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट से फोन पर बात कर ओवरलोड एवं अवैध माल जो बाहर से लोकल के स्टोन क्रेशर एवं स्टॉक में पड़ रहा है उसको रोकने की अपील की। वहीं दूसरी ओर गुस्साए वाहन स्वामियों ने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का पुतला फूंका। सांसद के झूठे आश्वासन का आरोप वाहन स्वामीयो ने लगाया कि हर बार वह मुख्यमंत्री से मिलाने एवं बात करने की बात करते हैं ।<strong>मोटाहल्दू:- खनन कारोबारियों ने फूंका रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का पुतला </strong>अपनी मीठी मीठी बातों से वाहन स्वामी को घुमाते रहते हैं और काम नहीं करते। आज धरने में संयोजक रमेश चंद जोशी ,लाल कुआं अध्यक्ष जीवन कबडवाल, सुरेश चंद जोशी, रमेश कांडपाल, इंदर सिंह नयाल ,गणेश वीर खानी, राजू चौबे ,बंशीधर भट्ट, सुरेश भट, भास्कर भट्ट, मोहन भट्ट, मनोज बिष्ट ,नवीन पपोला, नवीन जोशी , मदन उपाध्याय, अनिल पंत ,नवल जोशी, गोकुल भट्ट कमल बिष्ट, दीपू बचखेती, आशुतोष जग्गी, नंदा बल्लभ नैनवाल, मनोज चौधरी, सुरेश गढ़िया सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  रुड़की: एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…