उत्तराखंड- सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण, एसआईटी ने तीन दरोगा और एक एएसआई को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

 

 

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने तीन दरोगा और एक अपर सहायक दरोगा को नोटिस जारी किया है। इन सभी से इस केस के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा एसआईटी ने धोखाधड़ी के मामले की जांच के लिए कुछ बैंकों को भी नोटिस जारी किया है। ताकि बैंक में हुए लेनदेन आदि की सच्चाई सामने लाई जा सके। इस प्रकरण में एसआईटी बीते चार दिनों से जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता आईजी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि अब तक इस मामले में एसआईटी ने कई स्तरों पर जांच की है। आत्महत्या का मुकदमा आईटीआई थाने से काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। कई तरह के दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं जिनका गहन परीक्षण कराया जा रहा है। इस प्रकरण में अब तक सोशल मीडिया पर जो बातें और तथ्य सामने आए हैं, उनकी अलग से जांच की जा रही है। एसआई कुंदन सिंह रौतेला की एसीआर वायरल होने के मामले में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने जांच शुरू कर दी है।

 

पूरे प्रकरण में आत्महत्या के अलावा एक धोखाधड़ी का मामला भी है। इसमें करोड़ों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। इसकी जांच के लिए सुखवंत सिंह और दूसरे पक्ष के बैंक खातों की जांच भी की जा रही है। इसके लिए बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रकरण की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है। एसआईटी जल्द ही नतीजे पर पहुंचेगी।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान मद्महेश्वर, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन
  • Related Posts

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…