पौड़ी- युवा कांग्रेस का ‘मैं भी अंकिता भंडारी’ अभियान शुरू, CBI जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

युवा कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर “मैं भी अंकिता भंडारी” अभियान की शुरुआत की है। जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने अभियान का शुभारंभ किया।

सुरभि द्विवेदी ने कहा कि न्याय की लड़ाई किसी एक बेटी की नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़ा सवाल है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश और देश की हर बेटी की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति करने में तीन साल का समय लग गया, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

 

 

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अंकिता के माता-पिता को जबरन देहरादून बुलाया, जबकि वे स्वयं अंकिता के गांव जाकर उनसे मिल सकते थे।

और पढ़े  देहरादून- देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी
  • Related Posts

    उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार

    दक्षिण-पश्चिम मानसून अब उत्तराखंड से विदा लेने की कगार पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन अक्तूबर तक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल…

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…