उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: 300 ड्रोन ने आकाश में बिखेरी अद्भुत छटा, लाइट शो में ऐसी दिखी उत्तराखंड की संस्कृति

त्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव मनाया। इस दौरान ड्रोन लाइट शो में आकाश में 300 ड्रोन से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक पहचान व प्राकृतिक सौंदर्य की छटा बिखेरी।

Uttarakhand Silver Jubilee Celebration UCADA 300 drones cast dazzling light show In Sky photos

कार्यक्रम में ड्रोन से आसमान में दर्जनों मनोहर आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड को समर्पित दृश्य से हुई, जिसमें भगवान शिव की जटाओं से गंगा अवतरण का अद्भुत चित्रण किया गया। इसके बाद 25 वर्षों की राज्य की यात्रा, ओम गैलेक्सी, त्रिशूल व डमरू, केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के प्रतीकात्मक दृश्य प्रदर्शित किए गए।

Uttarakhand Silver Jubilee Celebration UCADA 300 drones cast dazzling light show In Sky photos

राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देते हुए ड्रोन शो में राज्य पक्षी हिमालयन मोनाल, पारंपरिक छोलिया नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, लाड़ी की प्रतीकात्मक झांकी, पारंपरिक कुमाऊंनी पोशाक में एक पुरुष की आकृति दर्शाई गई।

 

कार्यक्रम का समापन हेलिकॉप्टर एविएशन व उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के प्रतीक चिन्ह की झलक के साथ हुआ, जो राज्य की प्रगति, सुगमता और नई संभावनाओं का प्रतीक रहा।

Uttarakhand Silver Jubilee Celebration UCADA 300 drones cast dazzling light show In Sky photos

कार्यक्रम में यूकाडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस टोलिया ने कहा, उत्तराखंड न केवल दिव्य विरासत और प्राकृतिक संपदा की भूमि है, बल्कि यह नवाचार और प्रगति की भी भूमि है।

Uttarakhand Silver Jubilee Celebration UCADA 300 drones cast dazzling light show In Sky photos

यह ड्रोन लाइट शो हमारी सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह आयोजन सचिव सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान, संचालन प्रभारी रंधीर कटोच, वित्त नियंत्रक दीपक चंद भट्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ है।

और पढ़े  देहरादून: पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…