उत्तराखंड: लाल किले के पास धमाके में गदरपुर का युवक भी हुआ घायल

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके गदरपुर का एक युवक घायल हुआ है। उसकी पहचान संजीव सेठी के पुत्र हर्षल (28) के रूप में हुई है। इसके बाद के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस अलर्ट हो गई। रुद्रपुर में देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों ने रोडवेज स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में आने वाले बाहरी राज्यों की भी चेकिंग की गई। यूपी बार्डर और नेपाल बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई गई है।

 

खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड पर है। होटल रेस्टोरेंटों पर चेकिंग की गई है। जिले में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इधर, काशीपुर में एसपी स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक, चीमा चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, मुरादाबाद रोड स्थित ठाकुरद्वारा काशीपुर बॉर्डर, अलीगंज बॉर्डर पर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की। टीमों ने ट्रेन व रोडवेज बसों से सफर कर रहे हैं यात्रियों के सामान को खोलकर जांच की। किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के गुजरने नहीं दिया गया।

और पढ़े  ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, 1 गंभीर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…