देहरादून : सुखोई विमान की हुई देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बरेली से भरी थी उड़ान

 

 

देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर सोमवार को भारतीय वायुसेना के एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग की।

इस फाइटर जेट ने सुबह बरेली से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यह कदम उठाया।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस विमान को टर्मिनल से कुछ दूर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है। बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गई है, जिसके बाद विमान की तकनीकी खामी दूर करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2018 में सुखोई विमानों ने दून एयरपोर्ट पर कुछ दिनों तक अभ्यास करते हुए उड़ान भरी थी। लेकिन यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी खामी के कारण सुखोई विमान ने देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है।

 एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फाइटर जेट एयरपोर्ट पर उतरा है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
और पढ़े  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज,10 सीटों पर बनेंगे 2,045 पोलिंग बूथ, बर्फबारी से निपटने का प्लान
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…