उत्तराखंड / रुड़की -पटाखा फैक्टरी में धमाकों के बाद लगी आग,4 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत

Spread the love

उत्तराखंड / रुड़की -पटाखा फैक्टरी में धमाकों के बाद लगी आग,4 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत

रुड़की में सोमवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका होने से लगी आग में दो नाबालिग समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, पटाखा कारोबारी का भतीजा भी मामूली रूप से झुलसा है। उधर, हादसे के बाद पटाखा कारोबारी की भी हालत बिगड़ गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग लगने से आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मेन बाजार में पंचायती राज धर्मशाला के पास करीब छह फीट संकरी गली में कारोबारी आलोक जिंदल निवासी मोहल्ला कानून गोयान का पतंग, मांझा और होली के रंगों का गोदाम है। बताया जा रहा है कि गोदाम के पीछे तीन दुकानों में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। जिसमें सोमवार को छह कर्मचारी शटर डालकर पटाखा बनाने और पैकिंग करने का काम कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पटाखा बनाते समय अचानक फैक्टरी में तेज धमाका हुआ। तेज धमाके के साथ आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।
फैक्टरी से धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए और गली की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रुड़की व भगवानपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन तेज धमाकों के साथ आग की लपटें निकलने से अंदर नहीं घुस पाई। इसके बाद टीम ने पानी की बौछार करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने फैक्टरी के पीछे की दीवार तोड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दीवार के रास्ते और आगे से शटर खोलकर पांच कर्मचारियों को बाहर निकाला। जिनमें दो नाबालिग समेत तीन की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच के दौरान एक और व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मलबे की जांच की। एसएसपी ने बताया कि अरमान (16) पुत्र रफीक अहमद निवासी इमली रोड, अदनान (15) पुत्र सगीर अहमद निवासी मच्छी मोहल्ला और दो अज्ञात की मौत हो गई है।
जबकि सूरज (23) पुत्र राजकुमार निवासी रामनगर और नीरज (22)निवासी ढंडेरा, रुड़की गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। धमाका किन कारणों से हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है।

और पढ़े  जौलीग्रांट- 1 अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *