उत्तराखंड / रुड़की -पटाखा फैक्टरी में धमाकों के बाद लगी आग,4 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत

उत्तराखंड / रुड़की -पटाखा फैक्टरी में धमाकों के बाद लगी आग,4 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत

रुड़की में सोमवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका होने से लगी आग में दो नाबालिग समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, पटाखा कारोबारी का भतीजा भी मामूली रूप से झुलसा है। उधर, हादसे के बाद पटाखा कारोबारी की भी हालत बिगड़ गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग लगने से आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मेन बाजार में पंचायती राज धर्मशाला के पास करीब छह फीट संकरी गली में कारोबारी आलोक जिंदल निवासी मोहल्ला कानून गोयान का पतंग, मांझा और होली के रंगों का गोदाम है। बताया जा रहा है कि गोदाम के पीछे तीन दुकानों में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। जिसमें सोमवार को छह कर्मचारी शटर डालकर पटाखा बनाने और पैकिंग करने का काम कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पटाखा बनाते समय अचानक फैक्टरी में तेज धमाका हुआ। तेज धमाके के साथ आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।<strong>उत्तराखंड / रुड़की -पटाखा फैक्टरी में धमाकों के बाद लगी आग,4 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत </strong>
फैक्टरी से धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए और गली की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रुड़की व भगवानपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन तेज धमाकों के साथ आग की लपटें निकलने से अंदर नहीं घुस पाई। इसके बाद टीम ने पानी की बौछार करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने फैक्टरी के पीछे की दीवार तोड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दीवार के रास्ते और आगे से शटर खोलकर पांच कर्मचारियों को बाहर निकाला। जिनमें दो नाबालिग समेत तीन की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच के दौरान एक और व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मलबे की जांच की। एसएसपी ने बताया कि अरमान (16) पुत्र रफीक अहमद निवासी इमली रोड, अदनान (15) पुत्र सगीर अहमद निवासी मच्छी मोहल्ला और दो अज्ञात की मौत हो गई है।
जबकि सूरज (23) पुत्र राजकुमार निवासी रामनगर और नीरज (22)निवासी ढंडेरा, रुड़की गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। धमाका किन कारणों से हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून- दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…