उत्तराखंड: पुलिस विभाग में फेरबदल, एक IPS समेत 14 अफसरों को मिली नई तैनाती, जानें…

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने पुलिस विभाग में 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती मिली है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है।
दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा और समीरण भट्ट को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार नई तैनातियां जिलों और इकाइयों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से की गई हैं। अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विभागीय कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो
और पढ़े  निठारी कांड: परिजनों की आशंका, सात फीट का खोखा, 2 गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…

    अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन, डोला होगा रवाना

    मां नंदा देवी मेला 2026 के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह की ओर से प्रतिमाओं…