Uttarakhand- राजस्थान का 20 हजार का इनामी बदमाश दून से गिरफ्तार, 12 साल से चल रहा था फरार

उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान के 20 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2014 में राजस्थान में लूट और अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों के अपराधियों की जानकारी जुटाने के लिए विशेष टीम गठित की थी।

जांच के दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दर्ज लूट और अपहरण के मामले में वांछित देवेश मोर्या देहरादून में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। आरोपी पर राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वह पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था।

 

गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कैंट थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवेश मोर्या पुत्र नंद लाल मोर्या निवासी न्यू वसंत विहार, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एलआईसी एजेंट बनकर बुलाया, फिर लूट लिया
एसटीएफ के मुताबिक वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट बनकर फोन किया था। मिलने के लिए बुलाने के बाद आरोपी ने रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण किया और उसी की गाड़ी में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

और पढ़े  CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…