उत्तराखंड : बारिश का कहर – पिथौरागढ़ में मची भारी तबाही 2 महिलाओं की मलबे में दबने से मौत, घरो को छोड़ भागे लोग

उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है। शनिवार सुबह भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं नेपाल के दारचूला में बादल फटने से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 50 घर जलमग्न हो गए हैं। उधर नेपाल में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। खोतिला में 50 से अधिक मकानों में मलबा घुसने से लोगों ने भागकर जान बचाई। शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग में उखीमठ ब्लॉक के तुलंगा गांव में सुरजी देवी गौशाला जा रही थी। तभी अचानक मलबा आ गया, जिससे वह मलबे में दब गई।
<strong>उत्तराखंड : बारिश का कहर – पिथौरागढ़ में मची भारी तबाही 2 महिलाओं की मलबे में दबने से मौत, घरो को छोड़ भागे लोग </strong>
वहीं रमाधव चिकित्सालय नारायणकोटी के सामने सड़क कटने से आवाजाही ठप हो गई। गुप्तकाशी कालीमठ कोटमा मार्ग विद्यापीठ और भैरवघाटी पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं। जबकि नाला जाखधार मार्ग इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के निकट पुस्ता धंसने से बंद हो गया है।

उधर पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। पैदल पुल बह गए हैं। गलाती के प्रधान राम सिंह ने बताया क्षेत्र में बारिश के चलते भारी नुकसान है। खोतिला में 30 अधिक मकानों में मलबा घुस गया। लोगों ने भागकर जान बचाई।
धारचूला के मल्ली बाजार में सड़कें मलबे और पानी से भरी हैं। वहीं नेपाल क्षेत्र में कल रात हुई अतिवृष्टि के चलते बारिश के साथ आए मलबे ने काली नदी का रुख बदलने से धारचूला क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। शुरुआती जानकारी में खोतिला में एक महिला और जबकि नेपाल में 11 लोगों के लापता होने की जानकारी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, यूजेवीएनएल को झटका, लौटाएगा 48.08 करोड़ रुपये
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…