उत्तराखंड / पौड़ी: अंकिता हत्याकांड- अंकिता को न्याय दिलाने के लिए बिड़ला परिसर के छात्र उतरे सड़कों पर

श्रीनगर में बिड़ला परिसर के छात्र-छात्राओं ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए शहर में रैली निकाली। उन्होंने हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की।बृहस्पतिवार को छात्र संगठन आईसा और एआईडीएसओ सहित अन्य संगठनों के बैनर तले छात्र-छात्राएं और आंदोलनकारी बिड़ला परिसर में एकत्रित हुए। यहां से वह रैली निकालकर गोला पार्क में पहुंचे।

इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि एसआईटी ने अभी तक कोर्ट में इस मामले में कोई सुबूत पेश नहीं किए हैं। सरकार भी कुछ नहीं कर रही है। इसलिए सभी लोग मांग कर रहे हैं कि हाईकोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।

पहले ही दिन से ही देखा जा रहा है कि अंकिता हत्यारों को संरक्षण दिया जा रहा है। सुबूतों को मिटाने काम किया गया है। जिस रिजार्ट में घटना हुई, वहां बुल्डोजर चला दिया गया। जल्दी से जल्दी वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया जाए। इस अवसर पर आईसा नेता शिवानी पांडेय, अंकित उछोली, छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह, सहसचिव रंजना, छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान, डीएसओ की रेशमा पंवार, कुलदीप, सुमन और बबीता मौजूद रहीं।

और पढ़े  राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव का एलान, 16 अक्तूबर को होगी वोटिंग, इनका कार्यकाल होगा समाप्त
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…