उत्तराखंड पंचायत चुनाव- आज मतगणना..32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, विजयी जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध

Spread the love

 

 

त्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में जोर-आजमाइश करने वाले 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि 11,082 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।

 

पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना कार्य में 15,024 कार्मिक शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था 8,926 जवानों के जिम्मे रहेगी।

 

89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य होगा। सभी विकासखंडों पर कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। चुनाव नतीजा जारी होने के साथ ही पूरा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें संबंधित पद पर होने वाले कुल मतदान के साथ ही प्रत्याशीवार मतों की जानकारी भी मिल सकेगी। सचिव गोयल ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की भांति मतगणना भी पूरी पारदर्शिता से कराई जाएगी।

मतगणना की निगरानी प्रेक्षकों एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस के अधिकारी करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मतगणना केंद्रों पर आवश्यक बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 74.42 प्रतिशत महिला और 64.23 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

विजयी जुलूस पर आयोग ने लगाया प्रतिबंध

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। जिलों को भेजे लिखित निर्देश में उम्मीदवारों के समर्थन में निकलने वाले जुलूसों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है। मतगणना स्थल पर वरिष्ठ व अनुभवी अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। मतगणना केंद्र पर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। बिना पोलिंग एजेंट कार्ड किसी को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

और पढ़े  ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love