उत्तराखंड पंचायत चुनाव नतीजे:- जोशीमठ में आया प्रधान का पहला रुझान, भर्की से चंद्र मोहन पंवार जीते

 

राज्य में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं।89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य चल रहा है। मतगणना स्थलों पर उम्मीदवार और समर्थकों की भीड़ जुटी है। चमोली जोशीमठ विकासखंड में प्रधान का पहला रुझान आ गया है। उर्गम क्षेत्र के भर्की गांव से चंद्र मोहन पंवार जीत गए हैं।

 

दुकानों पर फूल-मालाओं की खूब बिक्री

बडकोट में एक ओर मतगणना स्थलों पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समर्थक परिणाम को लेकर टकटकी लगाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ बाजारों में दुकानों पर फूल-मालाएं तैयार कर खूब बिक्री हो रही है।

दुवा से महावीर रावत प्रधान पर विजय रहे

कर्णप्रयाग से ओव्याग्वाड़ से पहला बूथ खुला। चंद्रा चौधरी प्रधान पद पर विजय रहे। वहीं दुवा से महावीर रावत प्रधान पर विजय रहे।

सीओ कर्णप्रयाग ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

सीओ अमित सैनी ने कर्णप्रयाग विकासखण्ड में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जाना। उन्होने सभी पुलिसकर्मियों को चयनित स्थल पर ततपरता  से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी लोगों को धारा 163 का पालन करने के निर्देश दिए।

उर्गम क्षेत्र के भर्की गांव से चंद्र मोहन पंवार जीते

चमोली जोशीमठ विकासखंड में प्रधान का पहला रुझान आया सामने। उर्गम क्षेत्र के भर्की गांव से चंद्र मोहन पंवार जीते।

चमोली में सबसे पहले निजमुला घाटी के सैंजी वार्ड से शुरु हुई मतगणना

चमोली में दशोली विकास खंड की मतगणना हो रही है। सबसे पहले निजमुला घाटी के सैंजी वार्ड से मतगणना शुरु हुई।

चमोली के नौ विकासखंडों में मतगणना शुरु

 पंचायत चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। मतगणना के लिए नौ विकास खंडों में 83 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 93 मतगणना सुपरवाइजर और 372 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं। गैरसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मतगणना संपन्न हो रही है। ज्योतिर्मठ विकासखंड में मतगणना के लिए 8 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें मतगणना सुपरवाइजर के रूप में नौ अधिकारी व मतगणना सहायक के रूप में 36 कर्मचारी तैनात रहेंगे।
और पढ़े  उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…