उत्तराखंड: साढ़े नौ लाख परिवारों को इस महीने से मिलेगा पांच किलो गेहूं, अभी तक बदले में मिल रहा था चावल

Spread the love

 

 

रकारी राशन की दुकानों से राज्य खाद्य योजना के तहत साढ़े नौ लाख परिवारों को इस माह से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलेगा। पिछले करीब चार साल से इन परिवारों को मिलने वाले साढ़े सात किलो राशन में गेहूं की जगह चावल दिया जा रहा था।

सरकारी राशन की दुकान से राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों को प्रति परिवार साढ़े सात किलो राशन मिलता है, इसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता था, लेकिन गेहूं की कमी के चलते पिछले कुछ वर्षों से चावल दिया जा रहा था। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती के मुताबिक, पात्र परिवारों को इस महीने से फिर से पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की अन्य योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

जिलों में देरी से पहुंचा राशन
प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस माह देरी से राशन पहुंचा है जिससे राशन कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती के मुताबिक, फोर्टिफाइड चावल मिलने की प्रक्रिया में कुछ देरी की वजह से जिलों में राशन पहुंचने में देरी हुई है। बुधवार तक सभी जिलों में शत प्रतिशत राशन पहुंच जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- गुंडा एक्ट के 9 आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love