उत्तराखंड हाईकोर्ट: 6 महीने में निपटाएं बाल तस्करी के मामले : HC

 

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने बाल तस्करी से जुड़े मामलों को त्वरित न्याय देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को जारी परिपत्र में निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश की सभी ट्रायल कोर्ट छह माह के भीतर लंबित बाल तस्करी के मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि आवश्यक हो तो इन मामलों की सुनवाई दिन-प्रतिदिन के आधार पर की जाए।

परिपत्र में सर्वोच्च न्यायालय के 15 अप्रैल 2025 को दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिंकी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में साफ कहा था कि बाल तस्करी जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट ने यह भी चेताया कि यदि निर्देशों का अनुपालन नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि यह आदेश प्रत्येक न्यायिक अधिकारी तक पहुंचाया जाए ताकि बाल तस्करी से जुड़े मामलों में शीघ्र न्याय सुनिश्चित हो सके। इस सख्ती से उम्मीद है कि पीड़ित बच्चों को जल्द न्याय मिलेगा और ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: डेंगू और स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस की दस्तक, एसटीएच में 12 मरीज भर्ती
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…