उत्तराखंड हाईकोर्ट- पति ने सर्विस रिकॉर्ड में अपनी पत्नी की जगह सास को बनाया नॉमिनी, HC ने विभाग को सुनाया सबक

Spread the love

 

 

त्तराखंड उच्च न्यायालय के समक्ष एक अनोखा मामला सुनवाई के लिए आया जिसमें पत्नी से तनावपूर्ण संबंधों के चलते पति ने सेवा रिकॉर्ड में पत्नी के बजाए अपनी सास को नामित कर दिया। पति की मृत्यु के बाद इस आधार पर वन विभाग ने पत्नी पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति से इंकार कर दिया।

पत्नी ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई तो कोर्ट ने वन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जब विभाग ने पहले ही विधवा पत्नी को दिवंगत पति के जीपीएफ का एक हिस्सा जारी करके उसे कर्मचारी की वैध पत्नी मान लिया है तो वह पत्नी के अनुकंपा नियुक्ति के दावे पर भी तीन महीने के भीतर कानून के अनुसार निर्णय ले।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने कहा कि उसके पति किशन सिंह धपोला वन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। 2020 में सेवाकाल के दौरान उनका निधन हो गया। याची ने अनुकंपा नियुक्ति, पारिवारिक पेंशन और अन्य सेवा लाभों की मांग की। राज्य की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता और उसके पति के बीच संबंध तनावपूर्ण थे और याची ने पूर्व में भरण-पोषण के लिए मामला भी दायर किया था। विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति पर विचार न करने का कारण यह बताया कि दिवंगत पति के सेवा रिकॉर्ड में पत्नी के बजाए सास का नाम दर्ज था।

हालांकि राज्य ने यह भी स्वीकार किया कि जीपीएफ राशि का एक हिस्सा याचिकाकर्ता के पक्ष में जारी कर दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि जब विभाग ने जीपीएफ जारी करके याचिकाकर्ता को दिवंगत की पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है, तो उसका अनुकंपा नियुक्ति के दावे पर भी विचार होना चाहिए। कोर्ट ने वन विभाग को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के अनुकंपा नियुक्ति के दावे की जांच की जाए और तीन महीने के भीतर कानून के अनुसार उचित आदेश पारित जारी किया जाए।

और पढ़े  2026 चारधाम यात्रा: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये है नई दरें

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love