उत्तराखंड: माउंट भागीरथी द्वितीय फतह करेगी गढ़वाल राइफल, 12 सदस्यीय दल हुआ रवाना, 10 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

भारतीय सेना की 5 गढ़वाल राइफल्स का 12 सदस्यीय दल माउंट भागीरथी-द्वितीय अभियान पर रवाना हो गया। उत्तरकाशी जिले में स्थित 6,512 मीटर ऊंची इस चुनौतीपूर्ण चोटी के आरोहण अभियान 10 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलेगा।

डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग, ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन ने फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान अभियान दल के लीडर और डिप्टी लीडर को प्रतीकात्मक आइस ऐक्स प्रदान कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।
बताया कि अभियान दल के सदस्यों ने पिछले करीब डेढ़ माह से कठोर शारीरिक प्रशिक्षण और पर्वतारोहण अभ्यास किया। उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शरीर को परिस्थितियों के अनुकूल बनाने के लिए विशेष अनुकूलन प्रशिक्षण भी लिया गया। दल को कठिन चढ़ाई, मौसम और ऊंचाई की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है।
और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…