उत्तराखंड- उफान पर आया बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास वाला नाला, बैरियर पर रोके यात्री वाहन

Spread the love

उत्तराखंड- उफान पर आया बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास वाला नाला, बैरियर पर रोके यात्री वाहन

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। गुरुवार शाम को तेज बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास नाला उफान पर आ गया। इस दौरान पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा बहकर भी सड़क पर आ गया। पानी ज्यादा बढ़ने पर प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात बदरीनाथ और पांडुकेश्वर बैरियर पर ही रोक दिया है। वहीं, अब जेसीबी सड़क से मलबा हटाने में जुटी है।

बता दें कि बुधवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला उफान पर आ गया था। जिससे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसके अलावा पीपलकोटी चाड़ा, मंगरीगाड और टंगणी पुल के पास भी सड़क मलबा आने के कारण बाधित हो गई थी। यहां अब रास्ते खुले हैं, लेकिन खतरा बरकरार है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *