टीम इंडिया: प्रधानमंत्री मोदी से मिली विश्व विजेता भारतीय टीम, खूब लगे हंसी-ठहाके, ट्रॉफी के साथ खिंचवाई तस्वीर

टीम इंडिया: प्रधानमंत्री मोदी से मिली विश्व विजेता भारतीय टीम, खूब लगे हंसी-ठहाके, ट्रॉफी के साथ खिंचवाई तस्वीर

भारतीय टीम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो चुकी है। टीम इंडिया ने पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और बातचीत भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।

प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई जाएंगे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे।

वीडियो की शुरुआत रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ एंट्री के साथ होती है। इसके बाद बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी अंदर पहुंचते हैं। इनमें राहुल द्रविड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री की एंट्री होती है। टी20 विश्व कप ट्रॉफी को एक कैबिनेट पर रखा हुआ दिखाया जाता है। इसके बाद पूरी टीम प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाती है। रोहित और द्रविड़ प्रधानमंत्री को ट्रॉफी सौंपते हैं। पीछे जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी नजर आते हैं।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को एक मीटिंग हॉल में बिठाया जाता है। प्रधानमंत्री खुद बीच में बैठे दिखाई पड़ते हैं और खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं। इस दौरान खिलाड़ी और प्रधानमंत्री मोदी हंसी ठहाके नजर आते हैं।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर: तंत्र-मंत्र के नाम पर वन्यजीवों के अंगों का कारोबार, जंगली सुअर का दांत बरामद, एक गिरफ्तार

फिर एक-एक करके सभी खिलाड़ी अपना अनुभव और अपनी यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी से साझा करते दिखाई पड़े। पूर्व हेड कोच द्रविड़ भी प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रखते दिखाई पड़े। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह भी प्रधानमंत्री से बातचीत करते दिखे।

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…