Uttarakhand Covid-19 Update: राज्य में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित मरीज आज मिले 216 नए केस,1 की हुई मौत..

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 216 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 241 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 941 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2289 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 216 मामलों में सर्वाधिक 85 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 13, नैनीताल में 68, अल्मोड़ा और चमोली में आठ-आठ, बागेश्वर, टिहरी और चंपावत में एक-एक, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़े में 10 और ऊधमसिंह नगर में नौ संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.18 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.62 प्रतिशत दर्ज की गई।

और पढ़े  देहरादून: दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री, पर्वतारोहियों के रेस्क्यू की ली जानकारी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…