Uttarakhand : राज्य में फिर बढ़ रहे है कोरोना के केस,फिर मिले 30 नए संक्रमित।

Spread the love

प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं। देहरादून जिले में फिर से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1553 सैंपलों की जांच की गई।

इसमें 1523 सैंपल निगेटिव मिले हैं। पांच जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। देहरादून में 18, उत्तरकाशी में पांच, हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में 17 मरीज ठीक हुई है।
इन्हें मिलाकर अब तक 89444 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 10 जिलों में 146 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत और रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत दर्ज की गई है


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा- मुख्य सचिव के निर्देश
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *