मोटाहल्दू :22-जग्गीबंगर जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव मे होगा त्रिकोणीय मुकाबला, 27 को होना है चुनाव….

22- जग्गीबंगर जिला पंचायत सदस्य सीट को लेकर उप चुनाव होना है ऐसे मे 27 जून को चुनाव की तिथि घोषित हो गई है जिसको लेकर संभावित प्रत्याशियों ने जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया है।
विदित हो कि 2 माह पूर्व से यह सीट पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट के विधायक बनने के बाद से खाली पड़ी हुई थी जिसमें अब उप चुनाव होना है। इसको लेकर सभी प्रत्याशी दिन रात एक कर रहे हैं और चुनाव जीतने का दावा भी कर रहे हैं इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे समाजसेवी कमलेश चंदोला ने भी चुनाव प्रचार जोर शोरों से शुरू कर दिया है और लगातार उन्हें जनता का समर्थन भी मिल रहा है ऐसे मे वह दावा कर रहे हैं कि वह भारी मतों से इस चुनाव को जीतकर जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होंगे।
चंदोला का कहना है कि चाहे युवाओं का साथ हो खेलकूद हो या फिर कोई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम उन्होंने हर किसी मैं अपना पूर्ण सहयोग किया है और आगे भी करते रहेंगे लगातार वह पिछले 20 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में लगे हुए हैं, अब जनता को निर्णय करना है कि वह किसके पक्ष में मतदान करेंगे। चंदोला ने यह भी कहा कि जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद वह क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को सुधारने का प्रयास करेंगे। चंदोला का डोर टू डोर प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है। 22 जग्गीबंगर जिला पंचायत सदस्य सीट में इस दफा त्रिकोणीय मुकाबला होना है जिसमें दो अन्य दावेदार भी ताल ठोक के हुए हैं।

और पढ़े  देहरादून: 8 और 9 अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…