Uttarakhand – राज्य में फिर लगा कांग्रेस को झटका, ये 3 नेता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल|

Spread the love

उत्तराखंड में सोमवार सुबह कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। तीन चर्चित चेहरों, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन के साथ ही पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने भी कांग्रेस छोड़ दी। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी भी आप में शामिल हुए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा और उनके अनुभव से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। डॉ. आरपी रतूड़ी ,कमलेश रमन और कुलदीप चौधरी कांग्रेस में कई वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कांग्रेस की कई सालों से सेवा कर रहे थे ,लेकिन पार्टी में आपसी गुटबाजी से तंग आकर यह फैसला लिया। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि आज भी लोग अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं और बहुत जल्द पार्टी उत्तराखंड में एक मजबूत संगठन खड़ा करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होने पुनः सभी नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत: युवक का शव जेसीबी से गड्ढा खोदकर सड़क किनारे दबाया, पुलिस ने जांच शुरू की
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *