उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी को सांस्कृतिक भावनाओं और भारतीयता की पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान है।

धामी ने कहा कि हिंदी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। यह विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने सामाजिक चेतना भी जगाई है।
स्वतंत्रता संग्राम में इसने देशवासियों को एक सूत्र में बांधा। धामी ने बताया कि राज्य सरकार हिन्दी के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक प्रयोग करने की अपील की।
और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…