उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…नए साल में 1 सप्ताह तक 24 घंटे खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नए साल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर एक सप्ताह तक होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है। श्रम विभाग ने भी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा मालिकों से प्रतिष्ठानों को रात-दिन खोलने का आग्रह किया है।

प्रदेश में हो रही बारिश व बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट देने की तैयारी की जा रही है।

31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। श्रम विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड दुकान और स्थापना अधिनियम 2017 के प्राविधानों के अनुसार, रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा आदि को एक सप्ताह 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है।

और पढ़े  UKD: जनभावना जुड़ी है पर वोट नहीं जोड़ पाई पार्टी, उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…