उत्तराखंड:-मुख्यमंत्री धामी आज चुनाव प्रचार को हवा देने हिमाचल, बोले हिमाचल में बनेगी डबल इंजन की सरकार

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनाव प्रचार को हवा देने के लिए हिमाचल जाएंगे। पड़ोसी राज्य में उनकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने सीएम धामी को भी स्टार प्रचारक बनाया है।मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 10 बजे चौपाल में जनसभा करेंगे। यहां से वह सिरमौर जिले की पच्छाद विस सीट पर पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे। यहां नारग में उनकी दोपहर 12 बजे जनसभा होगी। यहां से वह पांवटा साहिब के लिए उड़ेंगे। अपराह्न दो बजे उनकी रामलीला मैदान में जनसभा होगी।

हिमाचल की 19 सीटों का जिम्मा उत्तराखंड भाजपा को
हिमाचल प्रदेश की 19 विधानसभा सीटों का जिम्मा उत्तराखंड भाजपा को सौंपा गया है। ये सभी सीटें उत्तराखंड की सीमा से जुड़े संसदीय क्षेत्रों में आती हैं। चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन के मोर्चे पर पार्टी अब तक 39 नेताओं को उतार चुकी है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा, प्रदेश से और नेताओं और कार्यकर्ताओं को पड़ोसी राज्य भेजा जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सबसे पहले पड़ोसी राज्य की 19 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन के प्रभारी भेजे। दो दिन पूर्व ही 20 और नेताओं जिनमें मंत्री, सांसद व विधायक व प्रदेश पदाधिकारी शामिल है उनको चुनाव प्रचार के मोर्चे पर उतारा है। भट्ट के मुताबिक, ये सभी नेता पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रबंधन और चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

और पढ़े  हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

Spread the love
  • Related Posts

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    हिमाचल- प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात और बुधवार को रुक-रुककर चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *