उत्तराखंड चारधाम : आज 6:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ा आस्था का जन सैलाब।

Spread the love

आज रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में बदरीनाथ मंदिर के कपाट 6:15 बजे खोल दिए गए। अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे हैं।
रविवार सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही जय बदरीनाथ के जयघोष से धाम गुंजायमान हो उठा। धाम में पहली पूजा और महाभिषेक पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से किया गया। उनकी ओर से विश्व कल्याण और आरोग्यता की भावना से पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक समर्पित किया गया। शनिवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, नायब रावल शंकरन नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बदरीनाथ के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मणों की अगुवाई में भगवान उद्धव जी की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व तेल कलश यात्रा (गाडू घड़ा) दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंची।

कुबेर जी की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची थी। रविवार को सुबह पांच बजे कुबेर जी की डोली ने बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। बदरीनाथ-केदरनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के साथ ही अन्य बीकेटीसी कर्मचारियों व तीर्थयात्रियों ने रावल, शंकराचार्य गद्दीस्थल और गाडू घड़ा का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर : घर पर गिरा पेड़, 10 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा परिवार
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *