उत्तराखंड BJP- बड़ी संख्या में BJP में शामिल हुए पूर्व सैनिक, पार्टी मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता

Spread the love

त्तराखंड में आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं, इलिए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने पूर्व सैनिकों को संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। उसके बाद पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। सभी नवांगतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जीने वाली पार्टी है। हम राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा को अपनाने वाले कार्यकर्ताओं का दल है।

हमारे इन विचारों, सिद्धांतों और भावनाओं को सैनिकों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप सभी जवानों का अनुशासित जीवन और कर्मठता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। ताकि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हम समय पूर्व प्राप्त करने में सफल हों।

आज पार्टी में शामिल होने वालों में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई, सूबेदार दिलीप सिंह राणा, हवलदार श्याम पंवार, मदन सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह, रंजन चतुर्वेदी, जगत सिंह पुंडीर, विक्रम सिंह, विनोद अवस्थी, भगत सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक हैं।


Spread the love
और पढ़े  नितिन लोहनी हत्याकांड-  75 दिन बाद भी चार्जशीट नहीं, पिता की मांग- फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love