Uttarakhand: युवक को हनीमून से पहले उसकी ही पत्नी ने दिया झटका,किसी और के साथ उसी पैकेज में पत्नी पहुची मालदीव,दर्ज हुआ मुकदमा।

Spread the love

Uttarakhand: युवक को हनीमून से पहले उसकी ही पत्नी ने दिया झटका,किसी और के साथ उसी पैकेज में पत्नी पहुची मालदीव,दर्ज हुआ मुकदमा।

शादी के बाद युवक ने हनीमून पैकेज लेकर मालदीव जाने का प्लान बनाया लेकिन पत्नी इससे पहले ही अलग हो गई। उसके साथ मिलीभगत कर टूर एंड ट्रैवल कंपनी ने बुकिंग की रकम वापस नहीं की। पता चला कि युवक की पत्नी इसी पैकेज पर बहन के साथ मालदीव पहुंच गई। कंपनी के कर्मचारियों ने पति के नाम पर उसकी बहन को भेज दिया। युवक की शिकायत पर पत्नी, उसकी बहन और कंपनी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अंकित गर्ग निवासी जीएमएस रोड की शादी अक्तूबर 2021 में सहारनपुर निवासी सोनाक्षी बंसल के साथ हुई थी। दिसंबर में उन्होंने हनीमून पर जाने के लिए ट्रैवल ट्रूप्स ग्लोबल प्रा. लि., चेन्नई से करीब साढ़े चार लाख में पैकेज बुक कराया। मगर, जनवरी 2022 में अंकित और सोनाक्षी के बीच अनबन शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद सोनाक्षी मायके चली गई। इस पर अंकित ने कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश से पैसे मांगे लेकिन वह टालमटोल करने लगा। इस बीच अप्रैल 2022 में दोनों परिवार की सहमति से अलग हो गए।

अगस्त 2022 में अंकित ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और उसकी बहन इशिता को मालदीव में घूमते देखा तो उसके होश उड़ गए। अंकित ने श्रीनाथ सुरेश से संपर्क किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पता चला कि कंपनी ने सोनाक्षी की बहन इशिता को ही अंकित के नाम पर मालदीव भेज दिया।

और पढ़े  देहरादून: 9 साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा

दर्ज हुआ मुकदमा –
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अंकित गर्ग की शिकायत पर सोनाक्षी बंसल, उसकी बहन इशिता बंसल और कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *