उत्तराखंड – आखिर क्यो चर्चाओं में सीएम धामी की तस्वीरें, जब कुछ इस तरह लाइन में खड़े हुए मुख्यमंत्री तो देख कर चौंक गए लोग..

पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इकोनॉमी क्लास में बैठकर नई दिल्ली के लिए गए। इस दौरान उन्होंने हवाई जहाज में बैठे यात्रियों से चारधाम यात्रा का फीडबैक भी लिया। शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने देहरादून से दिल्ली के उपलब्ध सामान्य फ्लाइट से यात्रा करना तय किया।
<strong>उत्तराखंड – आखिर क्यो चर्चाओं में सीएम धामी की तस्वीरें, जब कुछ इस तरह लाइन में खड़े हुए मुख्यमंत्री तो देख कर चौंक गए लोग..</strong>
वह सामान्य यात्रियों की तरह लाइन में खड़े हुए और जहाज में दाखिल हुई। इस दौरान वहां पहुंचे ज्यादातर यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया। सीएम धामी को आम यात्रियों की तरह लाइन में खड़ा लगा देख यात्री भी चौंक गए।
कतार में खड़े होने से लेकर जहाज में बैठने तक मुख्यमंत्री ने कई यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने उनसे यात्रा के अनुभव भी पूछे। इस दौरान यात्रियों ने उन्हें यात्रा के संबंध में सुझाव भी दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए नई सरकार ने कई संकल्प लिए हैं।
<strong>उत्तराखंड – आखिर क्यो चर्चाओं में सीएम धामी की तस्वीरें, जब कुछ इस तरह लाइन में खड़े हुए मुख्यमंत्री तो देख कर चौंक गए लोग..</strong>
इसके तहत सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना होगा। हमने जनता से जो वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से चंपावत उपचुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी भी दी।

और पढ़े  उत्तराखंड BJP: प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार, सह-संयोजकों की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…