उत्तराखंड : आखिर इस छोटे से कारण पर सचिव की पत्नी से विवाद पर लेडी डॉक्टर का करवा दिया ट्रांसफर, सीएम धामी ने लगाई रोक, दिए जांच के आदेश।।

Spread the love

स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से हुए विवाद के बाद दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की सीनियर महिला डॉक्टर का ट्रांसफर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब यह मामला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया है. उन्होंने लेडी डॉक्टर के इस्तीफे पर रोक लगा दी है. साथ ही मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं. 
बता दें कि दून मेडिकल कॉलेज की लेडी डॉक्टर ने अपने ट्रांसफर को गलत ठहराते हुए इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,  दून व अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी भेजी दी थी. हालांकि, सोशल मीडिया पर जब महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग उठी तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका तबादला रुकवा कर मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.
क्या है पूरा मामला
डॉक्टर निधि उनियाल दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में वरिष्ठ फिजिशियन एवं एसोसिएट प्रोफेसर हैं. डॉक्टर निधि उनियाल के अनुसार वह गुरुवार को अस्पताल में ओपीडी में मरीज देख रही थीं. इसी दौरान अस्पताल प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पंकज पांडेय की पत्नी को देखने के लिए उनके घर जाने को कहा. मरीजों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने इसमें असमर्थता जताई, लेकिन अधिकारियों ने इसे जरूरी बताया.
इसके बाद डॉक्टर निधि मेडिकल स्टाफ के साथ स्वास्थ्य सचिव के घर पहुंचीं. उन्हें सचिव की पत्नी का ब्लड प्रेशर जांचना था लेकिन ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन बाहर कार में छूट गई थी. इस पर डॉक्टर का आरोप है कि सचिव की पत्नी नाराज हो गई और मोबाइल पर बात करते हुए उनके बारे में अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई. फिर डॉक्टर निधि उनियाल स्टाफ के साथ अस्पताल लौट आईं. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सचिव की पत्नी से माफी मांगने को कहा. उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
‘गलती नहीं, तो माफी क्यों’
माफी मांगने वाली बात पर डॉक्टर निधि उनियाल ने साफ कहा कि जब कोई गलती ही नहीं की तो माफी क्यों मांगें. इसके बाद वह कॉलेज में क्लास लेने चली आईं.
बताया गया कि इसी बीच अस्पताल के कुछ अधिकारी सचिव के घर पर भी गए. लेकिन उनकी पत्नी ने मिलने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी आदेश आया. जिसमें डॉक्टर निधि उनियाल को सोबन सिंह जीना को राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा संबंद्ध करने को कहा गया जिसके बाद पर डॉक्टर उनियाल ने अपना इस्तीफा दे दिया.
दून मेडिकल कॉलेज की सीनियर महिला डॉक्टर निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने तत्‍काल प्रभाव से डॉक्टर निधि उनियाल के ट्रांसफर स्‍थागित करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से अवगत कराया था. जिसके बाद सीएम धामी ने ट्रांसफर स्‍थागित करने के लिए मुख्‍य सचिव को निर्देश दिए. उन्‍होंने इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाने के लिए भी कहा है.

और पढ़े  मसूरी: हरियाणा से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था युवक, अचानक हुई मौत

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *