आग का गोला बना फास्ट फूड का चलता- फिरता काउंटर, सुबह हुआ उद्घाटन शाम को भारी नुकसान के साथ हुआ समापन।।

नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर छोटे हाथी में बने फ़ास्ट फ़ूड सेंटर की गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें गाड़ी में बैठे सेंटर मालिक व कारीगर आग में झुलस गए हैं, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रकाश पोखरियाल से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर आज शाम एक छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर में अचानक आग लग गई, जिसमें सेंटर मालिक मनीष सोनकर पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सोनकर निवासी गांधी नगर वार्ड 27 घायल हो गया। सेंटर मालिक अपने आप को बचाने के लिए पास ही में बनी नहर कूद गया। वही आग लगने का कारण छोटा हाथी में रखे सिलेंडर का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि आज शाम ही छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर का शुभारंभ हो रहा था, तभी यह घटना घटित हो गई। वही फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया आग पर समय रहते काबू पा लिया।

और पढ़े  रामनगर: पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने का दूसरा चरण, 15 हेक्टेयर वन भूमि खाली कराने की तैयारी
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…